Disable Preloader

Welcome To Our College

Manager's Message

 

प्रबन्धक

गाँधी शान्ति निकेतन पी. जी. कालेज गौहनिया, जसरा, प्रयागराज

निवास : 82, बलरामपुर हाउस, ममफोर्डगंज, प्रयागराज

शिक्षा ही मनुष्य के ज्ञानात्मक, भावात्मक, सृजनात्मक एवं क्रियात्मक पक्ष को प्रभावित कर उसको सभी गुणों से युक्त बनाते हुए उनका सर्वागीण विकास करती है। हमारा महाविद्यालय अध्ययन के सृजन में अपेक्षित मानदण्डों एवं मानकों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है। वर्तमान समय में महाविद्यालय 20 व्याख्यान कक्ष, विस्तृत लाइब्रेरी, भौतिक विज्ञान, जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान सुसज्जित लैब, कम्प्यूटर कक्ष, 19 शिक्षक 14 शिक्षणेत्तर कर्मचारी क्रीड़ा का मैदान इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। शासन द्वारा बी. ए., बी. एस. सी. एवं. एम. ए., एम.एस-सी. संकाय को स्थायी सम्बद्धता प्रदान की गयी है।

पी. जी. कालेज द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था कराई जा रही है जिसमें विद्यार्थी सुविधापूर्ण ढंग से प्रवेश एवं परामर्श प्राप्त कर अपनी शिक्षा को सकारात्मक रूप से गति प्रदान कर लाभान्वित हो सकें। हम पी. जी. कालेज में आगामी सत्रों में विभिन्न व्यवसाय परक शिक्षण व्यवस्था को स्थापित करने हेतु कटिबद्ध है जिससे क्षेत्र के अन्येतर योग्य, गरीब छात्रों को रोजगार प्राप्त हो सके। सेमेस्टर 2025 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

मैं क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों, पुरा छात्रों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ जिन्होंने पी. जी. कालेज के प्रति अपना सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया है। हमने सदैव अपने पूज्य पिताजी स्व0 पं० रमाकान्त मिश्र के आदर्शों के अनुरूप योग्य एवं गरीब अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के शिक्षण शुल्क में विशेष छूट प्रदान की है। पी. जी. कालेज के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पी. जी. कालेज की लोकप्रियता बढ़ाने में सहयोग के लिए प्रशंसा करता हूँ। वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का स्वागत करता हूँ।

इन्द्रनाथ मिश्र

प्रबन्धक

ब्लाक प्रमुख कौंधियारा

अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख संघ, प्रयागराज 

News & Events

ADMISSION OPEN 2026–27

How to Reach Us